Article

महेश चन्द्र पुनेठा - साहित्यकार परिचय

विनम्र स्वभाव के धनी, चिंतक, शिक्षाविद और वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय महेश चन्द्र पुनेठा जी का परिचय कुछ इस प्रकार है:

जन्म तिथि 10 मार्च 1971

जन्म स्थान उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ के सिरालीखेत गाँव में जन्म हुआ। लेकिन सेना द्वारा भूमि अधिग्रहण किए जाने के कारण वहाँ अधिक रहने का अवसर नहीं मिला। अततः इसी जनपद के लम्पाटा गाँव में बसे।

एम. ए. (राजनीति शास्त्र) किया।

शैक्षिक योग्यता - प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा जनपद में ही ग्रहण करते हुए

प्रकाशित पुस्तकें - अब पहुंची हो तुम (कविता संग्रह), शिक्षा के सवाल(लेख) भय अतल में (कविता संग्रह), पंछी बनती मुक्ति की चाह (कविता संग्रह), दीवार पत्रिका और रचनात्मकता (शैक्षिक अनुभव) संयुक्त कविता संकलनों-स्वर एकादश, कवि द्वादश, स्त्री होकर सवाल करती है, लिखनी ही होगी एक कविता, में कविताएँ संकलित ।

त्रैमासिक पत्रिका 'संकेत' का एक कविता केंद्रित अंक।

इसके अलावा हिन्दी की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविता, लघुकथा, समीक्षा तथा आलोचनात्मक आलेख प्रकाशित।

शिक्षा पर केंद्रित पत्रिका 'शैक्षिक दखल' का संपादन

अन्य

शैक्षिक सरोकार तथा हिमाल प्रसंग के साहित्यिक अंकों का संपादन।

जनपदीय काव्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 'काव्यांकुर' नाम से एक कविता फोल्डर के संपादन एवं प्रकाशन से सम्बद्ध।

एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखंड द्वारा स्कूली शिक्षा हेतु तैयार करवाई जाने वाली पाठ्यपुस्तकों का लेखन व संपादन।

बच्चों के लिए रोचक एवं भयमुक्त शिक्षा के वातावरण सृजन एवं वैज्ञानिक चेतना के विकास के उद्देश्य से गठित 'रचनात्मक शिक्षक मंडल', 'शैक्षिक नवाचार मंच', 'दृष्टिकोण', 'शैक्षिक दखल समिति' आदि शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना हेतु पहलकदमी।

बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने और पढ़ने की आदत को विकसित करने के लिए 'दीवार पत्रिकाः एक अभियान' का संचालन, जो आज देश भर में काफी लोकप्रिय हो रहा है। देश के लगभग एक हजार दो सौ स्कूलों तक पहुँच चुका है। इसके चलते बच्चों में लेखन कौशल का काफी विकास देखा गया है।

- पढ़ने की संस्कृति के विकास के लिए गाँव-गाँव पुस्तकालय खोलने का अभियान।

- गाँवों में लोककथा यात्रा के माध्यम से लोककथा चौपाल का अयोजन।

संप्रति - रा.इ. का. देवलथल-पिथौरागढ़ में अध्यापन।

संपर्क - ईमेल - punetha.mahesh@gmail.com 


स्रोत - साभार "शिक्षा के सवाल"- महेश चन्द्र पुनेठा, प्रकाशक - लोकोदय प्रकाशन, 65/44, शंकर पुरी, छितवापुर रोड, लखनऊ 

ईमेल - lokodayprakahsan@gmail.com