प्रस्तुत है किताबों की सूची आपके संज्ञान के लिए :
तृषित - डा. प्रीति अग्तवाल - संघर्ष का सामना दृढ़ता से करते हुये हमेशा समाज के लिए कुछ अच्छा करने की चाह, एक जुझारू और सहृदय युवक की कहानी जो राष्ट्रपति का निजी सचिव बना और लाखों युवाओं का आदर्श भी
गीता का ज्ञान - डा. विजय अस्तवाल - भगवद्गीता की समझ विस्तृत और व्यावहारिक रूप में हमारे सामने जाती है।
मिथकों से विज्ञान तक- गौहर रजा - ग्रंथों के प्रति एक तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने तथा भूगोल की बेहतर समझ के लिए
बूढ़ा आदमी और समुद्र- अर्नेस्ट हेमिंग्वे - कैसे एक व्यक्ति निरंतर संघर्षशील रहकर भी खुश रहता है।
सत्य के मेरे प्रयोग- महात्मा गांधी- सत्य को बिना झिझक दृढ़ता से कहना
जानदार व्यक्तित्व- आचार्य प्रशांत - स्वयं के कमजोर पहलुओं को समझकर सुधारने की यात्रा
अग्नि की उड़ान- एपीजे अब्दुल कलाम - नेतृत्व की समझ तथा निरंतर सुधारवादी रूख
-सौम्या
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
सौम्या जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं| सामाजिक सरोकारों और स्त्री विमर्श पर लिखना वह अपना शैक्षिक दायित्व समझती हैं |
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं