Explore the books by author for excelling in your discipline.
Read NowExplore for "promotable images/quotes" at your social media for a better society.
Read Now
.."हमारे जीवन में घटने वाली छोटी-सी घटना में जीवन की विराट व्याख्या छिपी रहती है। इस विराट कथ्य को बिम्बों में बांध लेना ही लघु कथा है....."
अम्मा अपने लिए दवा ले रही थी, तभी दुकान पर एक व्यक्ति अपना पर्चा आगे कर दिया। दुकानदार ने दवा देते हुए कहा, यह बहुत बढ़िया टॉनिक है। इस से दिमाग तेज होता है, ब्रेन शार्प बनता है। याददाश्त ठीक रहती है...। बच्चों के लिए तो बहुत ही अच्छी दवा है। वह व्यक्ति दवा लेकर चला गया। अम्मा उत्सुकतावश दुकानदार से पूछी, बेटा इसके प्रयोग से याददाश्त कितनी अच्छी हो सकती है? क्या बहुत पीछे की बातें भी..., जैसे बचपन की बातें भी याद आ सकती है ?
दुकानदार मुस्कुराते हुए कहा-आप भी ना अम्मा! बच्चों की तरह बातें कर रही हैं। इस उम्र में आप बचपन के दिनों में लौटना चाहती हैं। नहीं बेटा! मैं अपने लिए नहीं, अपने बच्चों के लिए पूछ रही थी। क्या इस दवा से उन्हें अपने बचपन की याद आ सकती है? क्या इतनी कारगर दवा है? दुकानदार पुनः मुस्कुरा कर बोला, नहीं अम्मा! ऐसा तो नहीं हो सकता ! मगर आप ऐसा क्यों पूछ रही हैं? अम्मा बेचारी परेशान और बीमार थी। दुकानदार से जाते- जाते, धीरे-धीरे कहने लगी, क्या करें..! बच्चे सबूत मांगते हैं... कि, हमने उनके लिए किया ही क्या है ?
ईमेल- ssinhavns@gmail.com
आदरणीय सुषमा सिन्हा जी का जन्म वर्ष 1962 में गया (बिहार) में हुआ, इन्होने बीए ऑनर्स (हिंदी), डी. सी. एच., इग्नू (वाराणसी) उर्दू डिप्लोमा में शिक्षा प्राप्त की|
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विगत 32 वर्षों से कविता, लघु कथा, कहानी आदि प्रकाशित । इनकी प्रकाशित पुस्तकें निम्नलिखित हैं :-
चार लघुकथा संग्रह
1. औरत (2004)
2. राह चलते (2008)
3. बिखरती संवेदना (2014)
4. एहसास (2017)
अपने शिल्प में निपुण सुषमा जी में अथाह सृजनशीलता है।
अपनी सिद्ध लेखनी से सुषमा जी जीवन के अनछुए पहलुओं पर लिखती रही हैं और लघु कथा विधा को और अधिक समृद्धशाली कर रही हैं लेखिका और उनके लेखन, शिक्षा और सम्मान के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
आदरणीय सुषमा सिन्हा जी का जन्म वर्ष 1962 में गया (बिहार) में हुआ इनकी माता जी प्रधानाध्यापिका थी इन्होने बीए ऑनर्स (हिंदी), डी. सी. एच., इग्नू (वाराणसी) उर्दू डिप्लोमा में शिक्षा प्राप्त की|
इनकी प्रकाशित पुस्तकें निम्नलिखित हैं :-
चार लघुकथा संग्रह
1. औरत (2004)
2. राह चलते (2008)
3. बिखरती संवेदना (2014)
4. एहसास (2017)
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विगत 32 वर्षों से कविता, लघु कथा, कहानी आदि प्रकाशित ।
सम्मान पुरस्कार
सामाजिक संस्था "जागरूक जनता ट्रस्ट" द्वारा "जागरूक महिला पुरस्कार"।
साहित्यिक संस्था "मंजिल ग्रुप" दिल्ली, द्वारा "लाल बहादुर शास्त्री" सम्मान।
"शतकवीर सम्मान", "साहित्य योद्धा सम्मान", "मातोश्री सम्मान" एवं अन्य "साहित्यिक सम्मान" से सम्मानित।
"साहित्य सृजन मंच" खगड़िया (बिहार) द्वारा 2022 "लघुकथा गौरव" सम्मान एवं "सृजन गौरव सम्मान"।
"हरिवंश राय बच्चन स्मृति पर्व" पर "लघु कथा सम्मान"।
विभिन्न आध्यात्मिक एवं स्लोगन प्रतियोगिता में पुरस्कृत।
2017 में 29 वाँ "लघु कथा सम्मेलन" पटना बिहार में, गोवा की तत्कालीन राज्यपाल, श्रीमती मृदुला सिन्हा द्वारा, "लघु कथा सम्मान" से सम्मानित।
वर्तमान- स्वतंत्र लेखन।
ईमेल- ssinhavns@gmail.com
प्रो० राम मोहन पाठक जी द्वारा प्राप्त शुभाशंसा में प्रोफेसर साहब लिखते हैं कि
जीवन की अनुभूतियों के शब्दमंथन की परिणति रचना-'कथा-कहानी' प्रेरक, पठनीय पुस्तक है। लेखिका का कथन है- 'मैं सफर में आने वाले मील के पत्थर के साथ-साथ छोटे, बड़े कंकड़, पत्थर, विशाल वृक्ष, लताएँ-सभी को सहेजने की कोशिश करती हूँ, जो बाद में लेखनी में कब, कैसे बंध जाती हैं, पता नहीं चलता।'- यह कथन प्रस्तुत संग्रह की कथाओं में स्पष्ट ध्वनित होता है। पाठक को इन रचनाओं में आधुनिक जीवन की संगतियों-विसंगतियों और प्रस्तुत समस्याओं का कथारूप भी स्पष्ट झलकता है। साथ ही, समस्याओं के हल भी प्रस्तुत करने की लेखकीय चेष्टा इस संग्रह की विशिष्टता है।
काशी के साहित्यिक परिवेश में स्वतंत्र लेखन के लिए दीर्घ अवधि से समर्पित सुषमा जी के पूर्व प्रकाशित चार लघुकथा संग्रहों के कम में यह पांचवीं कृति है। संग्रह की कथाएँ प्रेरक और जीवनोपयोगी भी हैं।
लेखिका की मानव जीवन और समाज के प्रति विश्लेषणात्मक साहित्यिक दृष्टि पुस्तक की आत्मा है। आशा है साहित्यानुरागी पाठकों के लिए सकारात्मक चिंतन और जीवन की दार्शनिक दृष्टि प्रदान करता यह रचना-संग्रह अवश्य ही स्वीकार्य, रूचिकर एवं प्रेरक होगा!
साहित्य साधना की निरंतरता वस्तुतः तपस्या भी है। लेखिका की सार्थक, अनवरत साधना--तपस्या का यह क्रम जारी रहे, इसी शुभकामना के साथ......!
साथ ही जाना माना नाम श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (निर्देशक एवं लेखक) लेखिका के बारे में लिखते हैं कि
" दिनकर की कुछ पंक्तियां उद्धृत कर रहा हूं... बूढ़े बैल की पीठ पर बेरहमी से बेंत मत मारो। मेरी पीठ पर उसका निशान उगता है....।
इस एहसास की पराकाष्ठा जब लेखनी के माध्यम से कम शब्दों में अभिव्यक्त होकर पाठक की चेतना को जागृत करती है तो लघुकथा बन जाती
है। लघु कथा अर्थात् लघु है जो कथा।
लघु कथा का संक्षिप्त होना अनिवार्य माना जाता है, परन्तु संक्षिप्त होते हुए भी इसमें कथ्य, पात्र, चरित्र-चित्रण, संवाद और उद्देश्य निहित होते हैं।
लघु कथा लघु होने के बावजूद अपने उद्देश्य को बिजली की कौंध की तरह अपने पाठक के समक्ष अभिव्यक्त करने का सामर्थ्य रखती है।
लघु कथा, किसी क्षण विशेष में उत्पन्न भाव, घटना या विचार को संक्षिप्त रूप में सरल शब्दों से गढ़ी गई प्रभावी अभिव्यक्ति है। इसमें यथार्थ के
साथ-साथ कल्पना की उन्मुक्त उड़ान भी होती है। वर्तमान में साहित्यिक विधाओं की दौड़ में लघु कथा सबसे आगे है।
जहाँ तक मुझे ज्ञात है लघु कथा के बीज वेद-उपनिषिद् से लेकर पुराण, रामायण, महाभारत, बौद्ध-जातक कथाओं, पंचतंत्र, हितोपदेश आदि में
संस्थित हैं। भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखित अंगहीन धनी, अद्भुत संवाद और माधवराव सप्रे द्वारा लिखित "एक टोकरी भर मिट्टी" से लेकर सआदत हसन
मंटो, रमेश बत्रा, जगदीश कश्यप, सतीश दुबे, सतीश राज पुष्करण, कृष्ण कमलेश, विक्रम सोनी, विष्णु प्रभाकर, पृथ्वीराज अरोड़ा, मधुदीप, मधुकांत,
डॉ. शील कौशिक, हरिशंकर परसाई, प्रथम महिला लघु कथा लेखिका इंदिरा स्वप्न, चित्रा मृदुल, शकुंतला किरण, डॉ. चंद्रा सायता से होती हुई लघु कथा
की जो विशाल शोभायात्रा चल रही है उसमें सुषमा सिन्हा भी अपनी एक प्रमुख पहचान रखती हैं।
लघु कथा का कलेवर उसकी लघुता में ही होता है इसलिए लघु कथा के लेखक में अधिक सृजनशीलता होती है, क्योंकि उसे सीमित शब्दों में ही
अपनी संवेदनाओं को व्यक्त करना पड़ता है और अपने पाठकों को संतुष्ट एवं प्रभावित करना पड़ता है।
अपने शिल्प में निपुण सुषमा जी में अथाह सृजनशीलता है। इसी
कारण औरत, राह चलते, बिखरी संवेदना और एहसास के बाद इनका पांचवा
लघु कथा संग्रह प्रकाशित होने जा रहा है। इनके पूर्व प्रकाशित रचनाओं के
आधार पर यह स्पष्ट है कि तमाम सम्मानों से सम्मानित सुषमा जी की लेखनी
लघु कथा रचना शिल्प में सिद्ध हो चुकी है। अपनी सिद्ध लेखनी से सुषमा जी
जीवन के अनछुए पहलुओं पर लिखती रहें और लघु कथा विधा को और
अधिक समृद्धशाली करती रहें।
.."हमारे जीवन में घटने वाली छोटी-सी घटना में जीवन की
विराट व्याख्या छिपी रहती है। इस विराट कथ्य को बिम्बों में बांध लेना ही
लघु कथा है....."
"सुषमा जी" के लिए अनंत शुभकामनाओं के साथ....
अपने मन में खुशियों के दीप जलाये रखिये,
आपकी मुस्कान है बहुत अनमोल इसे अपने होठों पर बनाए रखिए।
- सौम्या गुप्ता
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
सौम्या गुप्ता जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं
अपने पराए के नाम पर मरने-मारने वाले.... बहादुर है और बिना अपना हित-अहित देखे सच का समर्थन करने वाले... बेवकूफ... फिर लोग कहते हैं कि दुनिया में इतनी तकलीफ क्यों है....गरीब और गरीब क्यों होता जा रहा और अमीर और अमीर क्यों होता जा रहा !
- लवकुश कुमार
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं
ऊपर की कमाई से कोठियां खड़ी करने वाला रिश्तेदार समझदार और काबिल, एक नंबर की कमाई से जीवन जीने वाला भोला और कमज़ोर फिर लोग कहते हैं कि अंधे के हाथ बटेर कैसे लग गई !
- लवकुश कुमार
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं
1. कार्य तब किया जाता है जब किसी पिंड पर लगाया गया बल, पिंड को लगाए गए बल की दिशा में एक निश्चित दूरी तक ........................कर देता है। इसे बल और बल की दिशा में चली गई दूरी के गुणनफल से मापा जाता है, अर्थात W = F.S
2. दूसरे शब्दों में, कार्य बल और विस्थापन का ".................... गुणनफल" है। अतः यदि बल और विस्थापन एक-दूसरे के लंबवत हैं, तो उनका
अदिश गुणनफल शून्य होगा, जिससे W=0 होगा | या कारक द्वारा किया गया कार्य W, विस्थापन की दिशा में बल के घटक और विस्थापन के परिमाण का गुणनफल होता है।
3.यदि हम लगाए गए बल और विस्थापन के बीच एक ग्राफ बनाते हैं, तो F-s ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल ज्ञात करके किया गया ....................प्राप्त किया जा सकता है।
4.गतिमान आवेश पर चुंबकीय बल .................................... होता है, क्योंकि यहाँ बल गति की दिशा के लंबवत है।
5. स्प्रिंग सिस्टम - यदि किसी स्प्रिंग को उसके बिना खिंचे हुए विन्यास (सामान्य अवस्था) से थोड़ी दूरी तक खींचा या संपीड़ित किया जाता है, तो स्प्रिंग बाह्य कारक पर एक बल लगाएगी जोकि उसकी प्रत्यास्थता के चलते उत्पन्न होता है, जो इस प्रकार है: F = -kx, जहाँ x स्प्रिंग में संपीड़न (कम्प्रेशन) या दीर्घीकरण (elongation) है, k एक स्थिरांक है जिसे ............................. स्थिरांक कहते हैं| ऋणात्मक चिह्न दर्शाता है कि स्प्रिंग बल की दिशा " x " के विपरीत है (x मुक्त सिरे का विस्थापन है।)
6. उपरोक्त स्थिति में स्प्रिंग में संग्रहित स्थितिज ऊर्जा E= (1/2) k x^2 होगी। यह स्पष्ट है कि E, खिंचाव या संपीडन के ........................के समानुपाती होता है। इसलिए यदि खिंचाव "x" के लिए ऊर्जा "E" है, तो "3x" के लिए ऊर्जा 3^2E अर्थात् "9E" होगी।
7. बल या स्प्रिंग स्थिरांक (नियतांक) का मान स्प्रिंग की बिना खिंची हुई लंबाई और स्प्रिंग के.......................... की प्रकृति (प्रत्यास्थता गुणांक)पर व्युत्क्रमानुपाती रूप से निर्भर करता है।
ऊर्जा
किसी पिंड की ऊर्जा उसकी कार्य करने की क्षमता होती है। ऊर्जा को कार्य की इकाई, अर्थात् जूल या erg या वाट या किलोवाट, में मापा जाता है।
यांत्रिक ऊर्जा दो प्रकार की होती है: गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा।
गतिज ऊर्जा
8. किसी पिंड द्वारा अपनी ....................के कारण धारण की गई ऊर्जा को उसकी गतिज ऊर्जा कहते हैं। m द्रव्यमान और v वेग वाली किसी वस्तु के लिए, गतिज ऊर्जा निम्न प्रकार से दी जाती है: K.E. = ( 1/2 ) mv^ 2
स्थितिज ऊर्जा
किसी पिंड द्वारा अपनी स्थिति या अवस्था के कारण धारण की गई ऊर्जा को उसकी स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।
स्थितिज ऊर्जा के दो सामान्य रूप हैं: गुरुत्वाकर्षण और प्रत्यास्थ।
इसे निम्न प्रकार से व्यक्त किया जाता है: P.E. = mgh, यह एक सापेक्ष मान है, इस स्तिथि में ऐसा माना गया है कि की पृथ्वी के सतह पर स्थितिज उर्जा शून्य है |
जहाँ m —> पिंड का द्रव्यमान
g —> पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण। h —> पिंड को ऊपर उठाए जाने की ऊँचाई ( यह सूत्र तब है उपयोगी है जब h का मान पृथ्वी की त्रिज्या की तुलना में बहुत कम हो अन्यथा हमें g के मान में परिवर्तन का संज्ञान भी लेना होगा )
स्प्रिंग के लिए ऊपर वर्णित ऊर्जा प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा का एक उदाहरण है।
कार्य-ऊर्जा प्रमेय
9. कार्य-ऊर्जा प्रमेय के अनुसार, किसी पिंड पर बल द्वारा किया गया कार्य, पिंड की .................................ऊर्जा में परिवर्तन के बराबर होता है। KE- गतिज उर्जा
W (कार्य ) जहाँ W= KE_2 – KE_1, जोकि परिवर्तन को अंतिम मान (स्थिति-2) घटा प्रारंभिक मान (स्थिति-1) के रूप में परिभाषित किया जाता है।
ऊर्जा संरक्षण का नियम-
10. ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार, एक विलगित (आइसोलेटेड) निकाय की कुल ऊर्जा में ...............................नहीं होता है।
11. ऊर्जा एक रूप से दूसरे रूप में ...................हो सकती है, लेकिन एक विलगित निकाय की कुल ऊर्जा स्थिर रहती है।
12. ऊर्जा का न तो सृजन किया जा सकता है, न ही .....................।
कणों के बीच टकराव को मोटे तौर पर दो प्रकारों में विभाजित किया गया है।
(i) प्रत्यास्थ टकराव (ii) अप्रत्यास्थ टकराव।
प्रत्यास्थ संघट्ट (elastic collision)
दो कणों या पिंडों के बीच संघट्ट को प्रत्यास्थ कहा जाता है यदि निकाय का रैखिक संवेग और गतिज ऊर्जा दोनों संरक्षित रहते हैं।
अप्रत्यास्थ संघट्ट (inelastic collision)
यदि निकाय का रैखिक संवेग संरक्षित रहता है, लेकिन उसकी गतिज ऊर्जा संरक्षित नहीं होती है, तो संघट्ट को अप्रत्यास्थ कहा जाता है।
उदाहरण: जब हम गीली पुट्टी की एक गेंद को फर्श पर गिराते हैं, तो गेंद और फर्श के बीच संघट्ट एक अप्रत्यास्थ संघट्ट होता है।
संघट्ट को एकविमीय कहा जाता है, यदि टकराने वाले कण, संघट्ट से पहले और बाद दोनों समय एक ही सरल रेखा पथ पर गति करते हैं।
• एकविमीय प्रत्यास्थ संघट्ट में, संघट्ट से पहले अभिगम (approach) का सापेक्ष वेग, संघट्ट के बाद पृथक्करण के सापेक्ष(रिलेटिव स्पीड ऑफ़ सेपरेशन) वेग के बराबर होता है।
13. प्रत्यास्थता गुणांक (e) को टक्कर के बाद पृथक्करण की सापेक्ष गति और टक्कर से पहले पहुँच की सापेक्ष गति के अनुपात के रूप में
परिभाषित किया जाता है। अतः पूर्णतः प्रत्यास्थ टक्कर के लिए e का मान .........................., पूर्णतः अप्रत्यास्थ टक्कर के लिए शून्य और अन्य टक्करों के लिए 0 और 1 के बीच होता है।
14. संरक्षी बल- किसी बल को संरक्षी कहा जाता है यदि एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में किया गया कार्य, अनुसरण किए गए................. पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि केवल गतिमान वस्तु की प्रारंभिक और अंतिम स्थिति पर निर्भर करता है।
संरक्षी बलों के उदाहरण हैं:
(i) गुरुत्वाकर्षण बल (ii) स्थिरवैद्युत बल (iii) चुंबकीय बल
15. असंरक्षी बल
किसी बल को असंरक्षी कहा जाता है यदि एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में किया गया कार्य अनुसरण किए गए पथ पर ................करता है।
असंरक्षी बलों के उदाहरण हैं: (i) घर्षण बल (ii) श्यान बल
नोट- ऊर्जा संरक्षण का नियम संरक्षी और असंरक्षी दोनों बलों पर लागू होता है।
16. संरक्षी क्षेत्र के लिए बंद पथ में कार्य ................होगा या संरक्षी बल के अधीन कार्य ................... होगा जबकि असंरक्षी क्षेत्र के लिए कार्य शून्य
नहीं होगा।
उत्तर : 1. विस्थापित, 2. अदिश, 3.कार्य,4. शून्य, 5. बल या स्प्रिंग, 6. वर्ग 7.पदार्थ, 8.गति, 9.गतिज, 10.कोई परिवर्तन,11.परिवर्तित,12.विनाश,13. 1, 14.पथ. 15.निर्भर, 16.शून्य,शून्य
For any further doubt either fill this form or email your query/question (in compressed image) to kcphyqa@gmail.com
"Happy learning by reading, writing and attempting.(RWA)"
Best wishes
दिये की चमक से अँधेरे का सर भी झुक गया,
देखो, हर दहलीज़ पे ख़ुशियों का आसमान बिखर गया।
दिल में दबी कड़वी सी बातों को आतिशबाज़ी में खो जाने दो,
रंगोली के रंगों सा हर दिल का रिश्ता हो जाने दो।
बहुत मुबारक हो आप सभी को इस दिवाली की,
घर-आँगन अपना ख़ुशियों से भर जाने दो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
© आयुष पंवार, देहरादून
ईमेल- official96500@gmail.com
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं
“नमस्ते अंकल जी, पापा की तबीयत ठीक नहीं है| आप भीतर चलकर उनके कमरे में ही उनसे मिल लीजिए|”
“क्या बात है भई, आपके साहबजादे बड़े बदले-बदले से जान पड़ रहे हैं!” बेटे की ओझल होती पीठ पर नजरें गड़ाये हुए श्याम ने व्यंग्यपूर्वक अपने जिगरी मित्र रामलाल से पूछा|
“आओ श्याम! आखिर आज रास्ता भूल ही गए |”
पोता पानी और बेटा चाय-नमकीन लेकर एक ही साथ कमरे में प्रविष्ट हुए। चाय रखकर बेटे ने विनम्रता से कहा, “कुछ और तो नहीं चाहिए पिता जी?” बाहर जाते हुए पलटकर पुनः बोला, “ज्यादा देर नहीं बैठिएगा, पीठ में फिर से दर्द होने लगेगा|” कहते हुए पिता की कमर में बेल्ट बाँधकर चला गया|
श्याम ने अपनी छूट गयी बात को आगे बढ़ाया, “लगता है, दिवा- स्वप्न देख रहा हूँ मैं| पाँच-छह साल पहले तो यह साहब ऊँट-की-सी अकड़ी गर्दन लिए ...” श्याम के कुछ और अपशब्द कहने के पूर्व ही रामलाल ने ठहाका लगाया|
"आप हँस रहे हैं, किन्तु इस प्रकार से आपकी सेवा-शुश्रूषा होते देखकर, अभी-भी मैं बहुत अचंभित हूँ!”
“जड़ खोदकर ही मानोगे श्याम!”
“मैं भी तो जानूँ, आखिर बदल कैसे गए बरखुरदार?”
“बढ़ते बच्चों का बाप जो हो रहा है|” गहरी मुस्कान के साथ दोनों मित्र चाय सुड़कने लगे।
© सविता मिश्रा 'अक्षजा'
ईमेल-2012.savita.mishra@gmail.com
अक्षजा जी को पढ़ना संवेदना जगाता है और स्पष्टता से भर देता है, आपने अपनी रचनाओं से मानवीय रिश्तों, संघर्षों, विरोधाभासों प्रकाश डालते हुए या कहें की ध्यान खींचते हुए एक शांतिमय और समृद्ध जीवन / दुनिया के लिए तरह तरह की विधाओं में साहित्य रचकर साहित्य कोश में अमूल्य योगदान दिया है, आपने लघुकथा, कहानी, व्यंग्य, छंदमुक्त कविता, पत्र, आलेख, समीक्षा, जापानी-विधा हाइकु-चोका आदि विधाओं में ढेरों रचनाएं साहित्य कोश को अर्पण की हैं, आपकी 'रोशनी के अंकुर' एवं 'टूटती मर्यादा' लघुकथा संग्रह तथा ‘सुधियों के अनुबंध’ कहानी संग्रह के साथ अस्सी के लगभग विभिन्न विधाओं में साझा-संग्रहों में रचनाएँ प्रकाशित हैं और 'खाकीधारी' 2024{लघुकथा संकलन} 'अदृश्य आँसू' 2025 {कहानी संकलन} 'किस्से खाकी के' 2025 {कहानी संकलन} 'उत्तर प्रदेश के कहानीकार' 2025 {कथाकोश} का सम्पादन भी किया, आप लघुकथा/समीक्षा/कहानी/व्यंग्य / कविता विधा में कई बार पुरस्कृत हैं| आदरणीय लेखिका के बारे में और इनकी अन्य रचनाओं, योगदान, सम्प्रतियों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें|
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं
पत्नी और माँ के बीच होते झगड़े से तंग आकर बेटा माँ को ही नसीहतें देने लगा| सुनी-सुनाई बातों के अनुसार माँ से बोला- "बहू को बेटी बना लो मम्मा, तब खुश रहोगी|"
"बहू बेटी बन सकती है?" पूछ अपनी दुल्हन से|" माँ ने भौंह को चढ़ाते हुए कहा|
"हाँ, क्यों नहीं?" आश्वस्त हो बेटा बोला|
"बहू तो बन नहीं पा रही, बेटी क्या खाक बन पाएगी वह|" माँ ने गुस्से से जवाब दिया|
"कहना क्या चाहती हैं आप माँजी, मैं अच्छी बहू नहीं हूँ?" सुनते ही तमतमाई बहू कमरे से निकलकर बोली|
"बहू तो अच्छी है, पर बेटी नहीं बन सकती|"
"माँजी, मैं बेटी भी अच्छी ही हूँ| आप ही सास से माँ नहीं बन पा रही हैं|"
"मेरे सास रूप से जब तुम्हारा यह हाल है, माँ बन गयी तो तुम मेरा जीना ही हराम कर देगी।" सास ने नहले पर दहला दे मारा|
"कहना क्या चाह रही हैं आप?" अब भौंह तिरछी करने की बारी बहू की थी|
"अच्छा ! फिर तुम ही बताओ, मैंने तुम्हें कभी सुमी की तरह मारा, कभी डाँटा, या कभी कहीं जाने से रोका!" सास ने सवाल छोड़ा|
"नहीं तो !" छोटा-सा ठंडा जवाब मिला|
बेटा उन दोनों की स्वरांजली से आहत हो बालकनी में पहुँच गया|
"यहाँ तक कि मैंने तुम्हें कभी अकेले खाना बनाने के लिए भी नहीं कहा| न ही तुम्हें अच्छा-खराब बनाने पर टोका, जैसे सुमी को टोकती रहती हूँ|" उसे घूरती हुई सास बोली|
"नहीं माँजी, नमक ज्यादा होने पर भी आप सब्जी खा लेती हैं!" आँखें नीची करके बहू बोली|
"फिर भी तुम मुझसे झगड़ती हो! मेरे सास रूप में तो तुम्हारा ये हाल है| माँ बन, सुमी जैसा व्यवहार तुमसे किया, तो तुम तो मुझे शशिकला ही साबित कर दोगी।" बहू पर टिकी सवालिया निगाहें जवाब सुनने को उत्सुक थीं।
कमरे से आती आवाजों के आरोह-अवरोह पर बेटे के कान सजग थे| चहलकदमी करता हुआ वह सूरज की लालिमा को निहार रहा था|
"बस करिए माँ! मैं समझ गयी| मैं एक अच्छी बहू ही बनके रहूँगी|" सास के जरा करीब आकर बहू बोली|
"अच्छा!"
"मैंने ही सासू माँ नाम से अपने दिमाग में कँटीली झाड़ियाँ उगा रखी थीं| सब सखियों के कड़वे अनुभवों ने उन झाड़ियों में खाद-पानी का काम किया था|"
"सुनी क्यों! यदि सुनी भी तो गुनी क्यों?"
बेटे ने बालकनी में पड़े गमले के पौधे में कली देखी तो उसे सूरज की किरणों की ओर सरका दिया|
"गलती हो गई माँ! आज से उन पूर्वाग्रह रूपी झाड़ियों को समूल नष्ट करके, अपने दिमाग में प्यार का उपवन सजाऊँगी| आज से क्यों, अभी से| अच्छा बताइए, आज क्या बनाऊँ मैं, आपकी पसंद का ?" बहू ने मुस्कुराकर कहा |
"दाल भरी पूरी..! बहुत दिन हो गए खाए हुए।" कहते हुए सास की जीभ, मुँह से बाहर निकल होंठों पर फैल गई|
धूप देख कली मुस्कुराई तो, बेटे की उम्मीद जाग गयी| कमरे में आया तो दोनों के मध्य की वार्ता, अब मीठी नोंकझोंक में बदल चुकी थी|
सास फिर थोड़ी आँखें तिरछी करके बोली- "बना लेगी...?"
"हाँ माँ, आप रसोई में खड़ी होकर सिखाएँगी न!" मुस्कुराकर चल दी रसोई की ओर|
बेटा मुस्कुराता हुआ बोला, "माँ, मैं भी खाऊँगा पूरी|"
माँ रसोई से निकल हँसती हुई बोली, "हाँ बेटा, जरूर खाना ! आखिर मेरी बिटिया बना रही है न|"
© सविता मिश्रा 'अक्षजा'
ईमेल-2012.savita.mishra@gmail.com
अक्षजा जी को पढ़ना संवेदना जगाता है और स्पष्टता से भर देता है, आपने अपनी रचनाओं से मानवीय रिश्तों, संघर्षों, विरोधाभासों प्रकाश डालते हुए या कहें की ध्यान खींचते हुए एक शांतिमय और समृद्ध जीवन / दुनिया के लिए तरह तरह की विधाओं में साहित्य रचकर साहित्य कोश में अमूल्य योगदान दिया है, आपने लघुकथा, कहानी, व्यंग्य, छंदमुक्त कविता, पत्र, आलेख, समीक्षा, जापानी-विधा हाइकु-चोका आदि विधाओं में ढेरों रचनाएं साहित्य कोश को अर्पण की हैं, आपकी 'रोशनी के अंकुर' एवं 'टूटती मर्यादा' लघुकथा संग्रह तथा ‘सुधियों के अनुबंध’ कहानी संग्रह के साथ अस्सी के लगभग विभिन्न विधाओं में साझा-संग्रहों में रचनाएँ प्रकाशित हैं और 'खाकीधारी' 2024{लघुकथा संकलन} 'अदृश्य आँसू' 2025 {कहानी संकलन} 'किस्से खाकी के' 2025 {कहानी संकलन} 'उत्तर प्रदेश के कहानीकार' 2025 {कथाकोश} का सम्पादन भी किया, आप लघुकथा/समीक्षा/कहानी/व्यंग्य / कविता विधा में कई बार पुरस्कृत हैं| आदरणीय लेखिका के बारे में और इनकी अन्य रचनाओं, योगदान, सम्प्रतियों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें|
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं